2026 में स्टूडेंट्स के लिए 5 फ्री AI टूल्स
मैं एक स्टूडेंट हूँ और honestly बोलूँ तो पहले पढ़ाई मेरे लिए थोड़ी मुश्किल और कभी-कभी बोरिंग भी लगती थी। हर दिन स्कूल/कॉलेज के बाद नोट्स बनाना, असाइनमेंट पूरा करना, प्रोजेक्ट तैयार करना — ये सब करने में बहुत टाइम चला जाता था।
कई बार ऐसा भी होता था कि समझ ही नहीं आता था कि शुरुआत कहाँ से करूँ। इंटरनेट पर search करती थी तो इतनी सारी websites खुल जाती थीं कि और confusion बढ़ जाता था।
फिर एक दिन मैंने AI tools के बारे में सुना। पहले तो लगा ये सब मुश्किल होगा, लेकिन जब मैंने खुद try किया तो मुझे समझ आया कि ये tools कितने helpful हो सकते हैं।
धीरे-धीरे मैंने कुछ ऐसे AI tools use करने शुरू किए जो free भी हैं और students के लिए बहुत काम के हैं। अब मेरी पढ़ाई पहले से ज्यादा easy, fast और interesting हो गई है।
इस ब्लॉग में मैं वही 5 AI tools शेयर कर रही हूँ जो मैं खुद use करती हूँ और जो हर student के काम आ सकते हैं।
1. ChatGPT – जब कुछ समझ न आए, ये हमेशा मदद करता है
ये टूल मेरे लिए सबसे ज्यादा useful रहा है। जब भी मुझे कोई topic समझ नहीं आता या teacher ने जो पढ़ाया वो clear नहीं होता, मैं यहाँ आकर simple language में पूछ लेती हूँ।
सबसे अच्छी बात ये है कि ये आपको ऐसे समझाता है जैसे कोई friend या teacher समझा रहा हो।
मैं इसका इस्तेमाल कैसे करती हूँ:
- कठिन सवाल समझने के लिए
- जल्दी notes बनाने के लिए
- assignment का idea लेने के लिए
- किसी भी topic को simple words में समझने के लिए
पहले मुझे एक topic समझने के लिए 4–5 websites खोलनी पड़ती थीं, लेकिन अब एक ही जगह सब कुछ मिल जाता है।
2. Grammarly – इंग्लिश लिखना अब आसान लगने लगा
सच कहूँ तो पहले जब भी मुझे इंग्लिश में कुछ लिखना होता था, तो थोड़ा डर लगता था। हमेशा यही लगता था कि कहीं grammar गलत न हो जाए।
लेकिन Grammarly use करने के बाद काफी confidence आ गया।
इससे क्या फायदा हुआ:
- spelling mistake अपने आप ठीक हो जाती है
- grammar सही हो जाती है
- sentence improve हो जाता है
- लिखना ज्यादा professional लगता है
और इसलिए अब मैं बिना ज्यादा सोचे essay, email या assignment लिख लेती हूँ।
3. Canva AI – प्रोजेक्ट और PPT बनाने का सबसे आसान तरीका
School और college में PPT और projects बनाना बहुत जरूरी होता है। पहले मैं design को लेकर काफी confuse हो जाती थी लेकिन Canva use करने के बाद सब कुछ आसान हो गया।
मैं इसका use करती हूँ:
- PPT (Presentation) बनाने में
- school project design करने में
- poster या chart बनाने में
- resume बनाने में
क्योंकि इसमें पहले से बहुत सारे templates होते हैं। आपको बस अपना topic डालना है और design almost ready मिल जाता है, इससे मेरा time भी बचता है और काम भी अच्छा दिखता है।
4. Notion AI – पढ़ाई को organized रखने के लिए
पहले मेरे notes बिल्कुल organized नहीं रहते थे। कुछ copy में, कुछ mobile में, कुछ screenshots में — सब mix हो जाता था, लेकिन Notion AI use करने के बाद सब कुछ manage करना आसान हो गया।
इससे क्या help मिलती है:
- सारे notes एक ही जगह मिल जाते हैं
- long answers short points में बदल जाते हैं
- daily study plan बना सकते हैं
- अलग-अलग subjects को organize कर सकते हैं
और अगर नोट्स ऑर्गनाइज़ हो गए मतलब हमारा 50% लोड इसी तरह कम हो जाता है जिससे की वजह से अब पढ़ाई थोड़ी sorted और easy लगने लगी है।
5. Google Gemini – जब extra knowledge चाहिए
जब मुझे किसी topic के बारे में थोड़ा deep में समझना होता है, तो मैं Gemini use करती हूँ, ये सिर्फ answer नहीं देता, बल्कि अच्छे से explain भी करता है।
क्यों अच्छा लगता है:
- detail में समझाता है
- simple language use करता है
- जल्दी और सही information देता है
अगर कोई भी टॉपिक गहराई से समझता है तो Google Gemini बेस्ट है क्योंकि ये basically Google search का एक smart version जैसा लगता है।
AI tools use करते समय मैंने क्या सीखा
शुरुआत में मैं भी कुछ गलतियाँ करती थी। जैसे:
- सीधे answer copy कर लेना
- बिना समझे use करना
- पूरा assignment AI से करवा लेना
लेकिन बाद में मुझे समझ आया कि ऐसा करना सही नहीं है इसलिए अब मैं ये तरीका follow करती हूँ:
- पहले topic को समझती हूँ
- फिर अपने words में लिखती हूँ
- AI को सिर्फ help के लिए use करती हूँ
इससे पढ़ाई भी improve हुई और understanding भी बढ़ी।
AI tools के फायदे (मेरे experience से)
AI टूल्स इस्तेमाल करने के फायदे तो बहुत हैं जो कि मुझे AI टूल इस्तेमाल करने के बाद पता चला जैसे-
- पढ़ाई में time कम लगता है
- difficult topics जल्दी समझ आते हैं
- assignments जल्दी पूरे हो जाते हैं
- काम ज्यादा neat और अच्छा दिखता है
- confidence बढ़ता है
सबसे बड़ी बात — अब पढ़ाई थोड़ी interesting लगने लगी है |
कुछ जरूरी tips (हर student के लिए)
अगर आप AI tools use करना शुरू कर रहे हैं, तो ये बातें ध्यान रखें:
- AI को shortcut मत बनाओ, helper बनाओ
- बिना समझे कुछ भी copy मत करो
- अपने words में लिखने की आदत डालो
- रोज थोड़ा-थोड़ा use करो, practice से ही improvement होगा
Conclusion
ये आपकी पढ़ाई को आसान बना सकते हैं, time बचा सकते हैं और आपको smart तरीके से सीखने में मदद कर सकते हैं।
मैंने खुद use करके देखा है, इसलिए recommend कर रही हूँ।
अगर आपने अभी तक AI tools use नहीं किए हैं, तो आज से start करें… धीरे-धीरे आपको खुद फर्क महसूस होगा।
FAQs
Q1. क्या ये AI tools free हैं?
हाँ, इन सभी tools का free version available है।
Q2. क्या AI use करना safe है?
हाँ, अगर आप सही तरीके से use करते हैं तो safe है।
Q3. क्या AI से पढ़ाई करना गलत है?
नहीं, अगर आप इसे समझने के लिए use करते हैं, तो ये बहुत helpful है।
Q4. क्या ये tools beginners के लिए easy हैं?
हाँ, कोई भी student आसानी से use कर सकता है।
Author: Fixolio Team
Reviewed by Fixolio
on
April 18, 2026
Rating:

No comments: