Latest Updates: Loading latest updates...
LATEST JOB
ADMISSION FORM
SARKARI YOJNA
ANDROID & TECH

KVS Class 1 Lottery Result 2026 – Out | Check Selection List & Admission Process

Join Now
KVS Class 1 Lottery Result 2026 Thumbnail


KVS Class 1 Lottery Result 2026 – Out | Check Selection List & Admission Process

अगर आपने अपने बच्चे का एडमिशन Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) में Class 1 के लिए फॉर्म भरा था, तो आपके लिए बड़ी खबर है। KVS Class 1 Lottery Result 2026 अब जारी हो चुका है और सभी अभिभावक अपने बच्चे का नाम सिलेक्शन लिस्ट में चेक कर सकते हैं।

सच कहूं तो जब भी बच्चों के एडमिशन की बात आती है, हर माता-पिता के मन में एक अलग ही टेंशन और उम्मीद दोनों साथ-साथ चलती हैं। खासकर जब बात Kendriya Vidyalaya Sangathan (KVS) जैसे भरोसेमंद स्कूल की हो, तो एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ जाती है।

पिछले कुछ दिनों से कई पेरेंट्स बार-बार वेबसाइट चेक कर रहे थे, WhatsApp ग्रुप्स में पूछ रहे थे कि “रिजल्ट आया क्या?” — क्योंकि सबको अपने बच्चे के नाम का इंतजार था।

अब वो इंतजार खत्म हो गया है। KVS Class 1 Lottery Result 2026 आखिरकार जारी हो चुका है। अगर आपने भी अपने बच्चे के लिए फॉर्म भरा था, तो यह समय है यह जानने का कि आपका बच्चा सिलेक्ट हुआ है या नहीं।

लेकिन सिर्फ रिजल्ट देख लेना ही काफी नहीं होता। उसके बाद क्या करना है, कौन से डॉक्यूमेंट लगेंगे, स्कूल कब जाना होगा, सिलेक्शन के बाद क्या करना है, और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया क्या रहेगी। — ये सारी चीजें भी उतनी ही जरूरी होती हैं। इसलिए इस पोस्ट में मैंने पूरी कोशिश की है कि आपको एक ही जगह पर सारी जानकारी आसान और सीधी भाषा में मिल जाए।


KVS Class 1 Lottery Result 2026 – Overview

  • संगठन: Kendriya Vidyalaya Sangathan
  • क्लास: Class 1
  • सेशन: 2026-27
  • रिजल्ट स्टेटस: जारी (Out)
  • चयन प्रक्रिया: Lottery System
  • आधिकारिक वेबसाइट: kvsangathan.nic.in

KVS Lottery Result क्या होता है?

KVS में Class 1 में एडमिशन मेरिट के आधार पर नहीं बल्कि लॉटरी सिस्टम के जरिए होता है। इसका मतलब है कि सभी योग्य बच्चों के नामों में से कंप्यूटर द्वारा रैंडम चयन किया जाता है।

इस प्रक्रिया का मकसद पारदर्शिता बनाए रखना होता है ताकि सभी बच्चों को बराबर मौका मिल सके।


KVS Class 1 Result 2026 कैसे चेक करें?

आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं और जान सकते है की आपके बच्चे का नाम लिस्ट में है या नहीं 

  1. KVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
  2. “Class 1 Admission 2026-27” सेक्शन पर क्लिक करें
  3. Lottery Result” या “Selection List” लिंक खोलें
  4. अपने स्कूल का नाम चुनें
  5. PDF डाउनलोड करें
  6. उसमें अपने बच्चे का नाम या एप्लिकेशन नंबर खोजें

Note - अगर नाम मिल जाता है तो आपका बच्चा चयनित हो चुका है।


Kendriya Vidyalaya Sangathan KVS admission portal homepage 2026 result check

Selection List में नाम आने के बाद क्या करें?

अगर आपके बच्चे का नाम लिस्ट में आ गया है, तो घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि और ख़ुशी की बात है लेकिन इस समय कुछ बताओ का ध्यान रखना बहुत ही जरुरी होता है जैसे -

Documents Verification

आपको स्कूल में जाकर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कराना होगा जैसे की  -

  • Birth Certificate
  • Address Proof
  • Passport Size Photo
  • Caste Certificate (अगर लागू हो)
  • Admission Form Print

Note - निर्धारित तारीख के अंदर ही डॉक्यूमेंट जमा करें, नहीं तो सीट कैंसिल हो सकती है।


अगर नाम नहीं आया तो क्या करें?

अगर आपके बच्चे का नाम पहली लिस्ट में नहीं आया है, तो चिंता न करें, बल्कि कुछ समय और इंतजार करे  और लगे लिस्ट में देखे क्यों की KVS Waiting List भी जारी करता है इसलिए दूसरी और तीसरी लिस्ट में नाम आ सकता है नहीं तो आप अन्य स्कूलों में भी अप्लाई कर सकते हैं |

Note - धैर्य रखें, कई बार बाद की लिस्ट में भी एडमिशन मिल जाता है। 


KVS Admission Process 2026 (Step-by-Step)

  1. Online Registration
  2. Lottery Selection
  3. Document Verification
  4. Final Admission Confirmation 

Important Tips

  • सिर्फ ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करें
  • किसी भी फर्जी कॉल या मैसेज से बचें
  • समय पर सभी डॉक्यूमेंट जमा करें

FAQ 

Q1. KVS Class 1 Lottery Result 2026 कब आया?

अप्रैल 2026 में जारी किया गया है।

Q2. रिजल्ट कैसे चेक करें?

ऑफिशियल वेबसाइट से PDF डाउनलोड करके।

Q3. अगर नाम नहीं आया तो?

Waiting list का इंतजार करें।

Q4. एडमिशन कब तक होगा?

रिजल्ट के बाद निर्धारित तारीख में।


Conclusion

KVS Class 1 Lottery Result 2026 उन सभी अभिभावकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है जिन्होंने अपने बच्चों के लिए आवेदन किया था। अगर आपका बच्चा चयनित हुआ है, तो समय पर सभी प्रक्रिया पूरी करें। और अगर नहीं हुआ, तो धैर्य रखें—आगे के मौके अभी भी हैं।

Author: Fixolio Team

Source: KVS Official Wesite

KVS Class 1 Lottery Result 2026 – Out | Check Selection List & Admission Process KVS Class 1 Lottery Result 2026 – Out | Check Selection List & Admission Process Reviewed by Fixolio on April 09, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.