Latest Updates: Loading latest updates...
LATEST JOB
ADMISSION FORM
SARKARI YOJNA
ANDROID & TECH

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: फ्री बिजली कैसे पाएं? पूरी जानकारी

Join Now
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana Free Electricity Thumbnail


 अगर आप हर महीने बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं और कोई ऐसा तरीका ढूंढ रहे हैं जिससे फ्री बिजली मिल सके, तो यह जानकारी आपके बहुत काम की है। आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताएंगे जिससे आप घर बैठे बिजली का खर्च लगभग खत्म कर सकते हैं, इसलिए भारत सरकार लगातार आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए नई योजनाएं ला रही है। जैसे -

PM शौचालय योजना 2026

Farmer Registry 2026

 इन्हीं में से एक है PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana

इस योजना का मुख्य उद्देश्य है हर घर को सोलर एनर्जी से जोड़ना और बिजली के खर्च को लगभग खत्म करना। बढ़ती बिजली दरों को देखते हुए यह योजना आम जनता के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।यह योजना खासतौर पर मध्यम और गरीब वर्ग के लिए फायदेमंद है।


 योजना क्या है?

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत सरकार लोगों को अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए बढ़ावा दे रही है ।

इस योजना में -

  • आपको 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिल सकती है
  • सरकार की ओर से सब्सिडी (₹30,000 से ₹78,000 तक) दी जाती है
  • बिजली बिल में भारी कमी आती है

 योजना का उद्देश्य

इस योजना के पीछे सरकार का बड़ा लक्ष्य है:

  • बिजली पर निर्भरता कम करना
  • सोलर एनर्जी को बढ़ावा देना
  • पर्यावरण को सुरक्षित रखना
  • लोगों के बिजली बिल को कम करना

 कौन-कौन आवेदन कर सकता है?

इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी जैसे की -

  • आप भारत के नागरिक होने चाहिए
  • आपके पास खुद का घर होना चाहिए
  • घर की छत पर सोलर पैनल लगाने की जगह होनी चाहिए
  • वैध बिजली कनेक्शन होना जरूरी है

 जरूरी दस्तावेज

आवेदन करते समय आपको ये डॉक्यूमेंट्स चाहिए होंगे:

  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • बिजली बिल
  • बैंक पासबुक
  • मोबाइल नंबर

 आवेदन कैसे करें? (Step-by-Step)

Step 1: आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं


Official Portal Home Page


Step 2: Apply for Rooftop Solar पर क्लिक करें


Apply Button


Step 3: अपना राज्य और बिजली कंपनी चुनें

Step 4: मोबाइल नंबर और कस्टमर नंबर डालें

Step 5: आवेदन फॉर्म भरें

Step 6: सोलर पैनल इंस्टॉल करवाए

Step 7: सब्सिडी सीधे बैंक खाते में मिलेगी


कितनी सब्सिडी मिलेगी?

सरकार सोलर पैनल कितने किलो वाट का है उस हिसाब से सब्सिडी देती है:

  • 1 KW तक: ₹30,000
  • 2 KW तक: ₹60,000
  • 3 KW या उससे ज्यादा: ₹78,000

 जिससे की आपका शुरुआती खर्च काफी कम हो जाता है।


कितनी बिजली फ्री मिलेगी?

अगर आप सही तरीके से सोलर पैनल लगवाते हैं तो:

  • हर महीने लगभग 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिल सकती है
  • अतिरिक्त बिजली को आप ग्रिड में भेजकर पैसे भी कमा सकते हैं

योजना के फायदे

  • बिजली बिल लगभग खत्म
  • पर्यावरण के लिए अच्छा
  • लंबे समय तक फायदा
  • सरकार से सब्सिडी सीधे आपके खाते में 

ध्यान रखने वाली बातें

  • सिर्फ सरकारी पोर्टल से ही आवेदन करें
  • किसी भी एजेंट को पैसे देने से बचें
  • सही कंपनी से ही सोलर इंस्टॉलेशन करवाएं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. क्या यह योजना पूरे भारत में लागू है?

हाँ, यह योजना पूरे देश में लागू है।

Q2. क्या किराए के घर में आवेदन कर सकते हैं?

नहीं, सिर्फ अपने घर वाले ही आवेदन कर सकते हैं।

Q3. सब्सिडी कब मिलती है?

इंस्टॉलेशन के बाद सीधे बैंक खाते में मिलती है।


निष्कर्ष

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana एक ऐसी पहल है जो न सिर्फ आपके बिजली बिल को कम करती है, बल्कि पर्यावरण की भी रक्षा करती है। अगर आप बिजली के बढ़ते खर्च से परेशान हैं, तो यह योजना आपके लिए एक बेहतरीन अवसर हो सकती है।

Author : Fixolio Team 

Source: PM Surya Ghar – Muft Bijli Yojana (Official Website)

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: फ्री बिजली कैसे पाएं? पूरी जानकारी PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: फ्री बिजली कैसे पाएं? पूरी जानकारी Reviewed by Fixolio on April 07, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.