Latest Updates: Loading latest updates...
LATEST JOB
ADMISSION FORM
SARKARI YOJNA
ANDROID & TECH

Ayushman Bharat Yojana 2026 – ₹5 Lakh Free Treatment | Apply Online, Eligibility

Join Now

Last Updated: May 2026

आयुष्मान भारत योजना 2026: ₹5 लाख तक फ्री इलाज – पात्रता, आवेदन और पूरी जानकारी

आज के समय में इलाज का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। एक सामान्य परिवार के लिए बड़ी बीमारी का इलाज कराना आसान नहीं होता। कई बार लोग पैसों की कमी के कारण सही समय पर इलाज नहीं करा पाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने Ayushman Bharat Yojana की शुरुआत की, जिसे सभी लोग अपना इलाज करा सकें और स्वस्थ रहें ।

इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज दिया जाता है। इसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) के नाम से भी जाना जाता है।

Details Information
Scheme Name Ayushman Bharat Yojana 
Mode Online
Application Fee Free
Official Website PMJAY

आयुष्मान भारत योजना क्या है?

आयुष्मान भारत योजना एक सरकारी हेल्थ इंश्योरेंस योजना है, जिसका उद्देश्य गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा देना है।

इस योजना के तहत देशभर के सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में इलाज कराया जा सकता है, जहां मरीज को कोई पैसा नहीं देना पड़ता।


योजना का उद्देश्य

  • गरीब परिवारों को मुफ्त इलाज उपलब्ध कराना
  • गंभीर बीमारियों का इलाज आसान बनाना
  • मेडिकल खर्च से होने वाली आर्थिक परेशानी को कम करना
  • देश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना

PMJAY Scheme Free Treatment: आयुष्मान भारत योजना के लाभ

  •  प्रति परिवार ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज
  •  पूरे भारत में कहीं भी इलाज (Portability)
  •  1500+ बीमारियों का इलाज शामिल
  •  सर्जरी, दवा, जांच और भर्ती का खर्च कवर
  •  मुफ्त इलाज प्रक्रिया
  •  परिवार के सभी सदस्यों को कवर

कौन-कौन सी बीमारियां कवर होती हैं?

इस योजना के तहत कई तरह की गंभीर बीमारियों का इलाज शामिल है जो आम लोगों और गरीब लोगों की जेब से बाहर है, जैसे -

  • हार्ट सर्जरी
  • कैंसर का इलाज
  • किडनी संबंधित बीमारियां
  • डिलीवरी और मातृत्व सेवाएं
  • न्यूरो सर्जरी
  • हड्डी और एक्सीडेंट से जुड़ी सर्जरी

Ayushman Bharat Yojana 2026: Eligibility

ग्रामीण क्षेत्र के लिए:

  • कच्चे मकान में रहने वाले
  • भूमिहीन मजदूर
  • BPL (गरीबी रेखा से नीचे) परिवार

शहरी क्षेत्र के लिए:

  • रिक्शा चालक
  • दैनिक मजदूर
  • घरेलू कामगार

नोट: पात्रता SECC 2011 डेटा के आधार पर तय होती है।



जरूरी दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • परिवार पहचान पत्र (यदि उपलब्ध हो)

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं?

  1. नजदीकी CSC सेंटर पर जाएं
  2. आधार और राशन कार्ड दिखाएं
  3. पात्रता चेक कराई जाएगी
  4. बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन होगा
  5. आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा

अगर आप चाहें तो खुद भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से, जो कि हमने अपनी पोस्ट में सीधा लिंक दे दिया है।


अपना नाम कैसे चेक करें?

  1. आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
  2. "Am I Eligible" विकल्प पर क्लिक करें
  3. मोबाइल नंबर दर्ज करें
  4. OTP डालकर लॉगिन करें
  5. अपना नाम खोजें

अस्पताल में इलाज कैसे मिलेगा?

  1. सूचीबद्ध अस्पताल में जाएं
  2. आयुष्मान कार्ड दिखाएं
  3. वेरिफिकेशन होगा
  4. फ्री इलाज शुरू हो जाएगा

ध्यान रखने वाली बातें

  • यह योजना केवल पात्र लोगों के लिए है
  • कार्ड बनवाते समय सही जानकारी दें
  • सिर्फ सूचीबद्ध अस्पतालों में ही इलाज मुफ्त होगा
  • किसी को पैसे न दें – यह योजना पूरी तरह मुफ्त है

FAQs

Q1. आयुष्मान भारत योजना में कितनी राशि मिलती है?

प्रति परिवार हर साल ₹5 लाख तक मुफ्त इलाज मिलता है।

Q2. क्या यह योजना पूरे भारत में लागू है?

हां, आप किसी भी राज्य में इलाज करा सकते हैं।

Q3. क्या आवेदन करने के लिए फीस लगती है?

नहीं, यह योजना पूरी तरह मुफ्त है।

Q4. क्या सभी बीमारियां कवर होती हैं?

नहीं, लेकिन 1500+ बीमारियां शामिल हैं।


निष्कर्ष

आयुष्मान भारत योजना देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है। यह योजना न सिर्फ आर्थिक मदद करती है, बल्कि समय पर बेहतर इलाज की सुविधा भी देती है जिससे कि बहुत से लोगो की जान बच सकती है

अगर आप पात्र हैं, तो जल्द से जल्द अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और इस योजना का लाभ उठाएं।



✍️ About the Author

Fixolio Team

Fixolio एक ऐसा platform है जहाँ हम कोशिश करते हैं कि students को exam preparation से जुड़ी सही और useful जानकारी मिल सके। यहाँ आपको Latest Job, सरकारी योजनाओं के साथ-साथ practice के लिए mock test और GK questions भी मिलेंगे।

हमारा focus सिर्फ जानकारी देना नहीं है, बल्कि आपको practice के through confident बनाना है — इसलिए हम ऐसे questions और mock tests तैयार करते हैं जो real exam pattern के करीब हों।

No comments:

Powered by Blogger.